: मनावर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्राम टोंकी से 20 क्विंटल कपास भरी आयसर वाहन चोरी होने के चन्द घण्टो मे पीछा कर ग्राम नाहवेल थाना बाग के जंगल से किया बरामद
Rajendra Devray
/
Tue, Jan 28, 2025
/
Post views : 324
मनावर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्राम टोंकी से 20 क्विंटल कपास भरी आयसर वाहन चोरी होने के चन्द घण्टो मे पीछा कर ग्राम नाहवेल थाना बाग के जंगल से किया बरामद
दिनांक 28.01.25 की रात्री में गल्ला व्यापारी नितेश राठौड पिता नरेन्द्र राठौड निवासी टोंकी ने रात्री मे करीबन दो बजे उसके घर के बाहर उसकी आयसर वाहन क्र MP 13 GA 4616 में कपास भरी व साथ मे खडी एक मोटर साईकिल क्र MP 11 MH 3274 भी खड़ी थी जिनको कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है।
उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह महोदय के निर्देशन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (मनावर) श्रीमती अनु बेनीवाल (IPS) के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई तथा उक्त चोरी गए वाहन की पतारसी हेतू वायरलेस सेट से सम्पूर्ण थानो को प्रसारण किया व टीम के द्वारा आयसर वाहन मे भरा कपास जो की रास्ते - रास्ते गिर रहा था जिससे रास्ता क्लियर करते हुए गाडी का टीम के द्वारा करीबन 50 किलोमीटर साढे तीन घण्टे तक पीछा कर चोरी गए आयसर वाहन को थाना बाग के ग्राम
नाहवेल गाँव के जंगलो से जप्त किया गया। आरोपीगण अंधेरा व जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। फरियादी नितेश राठौड की रिपोर्ट पर थाना मनावर पर अपराध क्र 60/25 धारा 303 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा चोर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*बरामद मश्रुका* -
आयसर वाहन क्र MP 13 GA 4616 व कपास की कुल किमत छ लाख पचास हजार रूपये करीबन
*जुआ खेलते 7 आरोपीयो के कब्जे से 12390 रूपये बरामद कर*
दिनांक 27.01.25 को मनावर स्थित भिलटपुरा जुआ खेलते 8 आरोपीयो को पकड़ा जिनके कब्जे से 12390 रूपये व ताश के पत्ते जप्त कर उनके विरुद्ध थाना मनावर के अपराध क्र 59/25 धारा 13 जुआ एक्ट के
अन्तर्गत कार्यवाही की गई।