*श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम दाहोद में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बैठक संपन्न*
*मनावर* गणपुर से 5 किलोमीटर दूर खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे के समीप ग्राम दाहोद लिंगवा में गुजरात के श्री विद्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवनिर्मित श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में सकल हिंदू समाज की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में धार बड़वानी जिले के सकल हिंदू समाज के सामाजिक बंधु पहुंचे बैठक में दभाण गुजरात से स्वामी श्री शांतिप्रिय दास जी महाराज के मुखारविंद से सत्संग के साथ बैठक की शुरुआत की गई सत्संग में स्वामी जी के द्वारा संबोधित करते हुए अपनी मधुर वाणी से सभी को ओत प्रोत किया स्वामी जी ने बताया कि हम गुजरात से सेवा के लिए पश्चिम निमाड मध्य प्रदेश में पहुंचे हैं हमारा उद्देश्य जन-जन तक सेवा पहुंचना है वर्तमान में हमने कुक्षी तहसील के दाहोद में श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम मंदिर का निर्माण किया है मंदिर निर्माण के पश्चात यहां पर चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़े अस्पताल का निर्माण अति शीघ्र किया जाएगा पहले हमने कष्टभंजन बालाजी को विराजमान करने की सोची क्योंकि जहां बालाजी होंगे वहां सारे दुख दूर होंगे बालाजी के दर्शन मात्र से ही मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेगा हम इस क्षेत्र के स्वजातीय सकल हिंदू समाज से सहयोग की अपेक्षा करते हैं की सकल हिंदू समाज तन और मन के साथ आगामी 13 जनवरी से 20 जनवरी तक होने वाले मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी सहभागिता दे। 8 दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र आसपास के हिंदू धर्म के सभी जाती बंधुओ को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का समापन रामधुन से किया गया बैठक पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।समिति के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।