फतेह क्लब मैदान के लिए दिया ज्ञापन
अलीराजपुर:- अलीराजपुर फतेह मैदान वर्षा के बाद सुंदर ईडन गार्डन दिखाई दे रहा है परंतु नगर पालिका के द्वारा साफ सफाई वह सुरक्षा चौकीदार ना होने के कारण गंदगी फैलती जा रही है फतेह क्लब मैदान पर बने पवेलियन में अधिकतर लोग डेरे वाले डेरा डालकर अपना मुकाम बना लेते हैं और वहीं पर गंदगी खाना-पीना और सोच कार्य करते हैं जिसके कारण प्रातः 5:30 बजे से पतंजलि योग करने वाले साधकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही राकसा के वहां की जाली और प्रवेश द्वार व्यवस्थित न होने के कारण जानवर घुस जा रहे हैं और विशेष कर सूअर ग्राउंड में आकर फतेह क्लब मैदान के समतल जमीन को खोद कर खराब कर रहे हैं और गंदगी कर रहे हैं इस लिए जिला मुख्य कार्यपालिका अधिकारी नगरी प्रशासन विभाग को एक यापन दिया गया जिसमें मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ीयो पतंजलि योग समिति के सदस्य और मॉर्निंग वॉक वह के सदस्य द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर कर मांग की गई है कि यह ऐतिहासिक मैदान को नगर पालिका द्वारा सुरक्षा प्रदान कि जाए साथ ही कितने खिलाड़ी खेलते हैं और मॉर्निंग और इवनिंग वॉक में लोग आते हैं उनके लिए उचित शौचालय की व्यवस्था की जाए साथ में सुरक्षा एवं साफ सफाई हेतु कर्मचारी की नियुक्ति की जाए आये दिन खिड़की दरवाजे तोड़े जाते हैं और गेट के ताले तोड़ दिए जाते हैं अगर सुरक्षा व्यवस्था की गई और साफ-सफाई व्यवस्था की गई तो यह ऐतिहासिक ग्राउंड सुरक्षित रहेगा पूर्व में भी नगर पालिका अधिकारियों को इसके लिए अवगत कराया गया था
रिपोर्ट:-कन्हैया राय