Rajendra Devray / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 272

*प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात नवीन जनपद पंचायत भवन के स्थल चयन के लिए रखी बात*
नालछा/नालछा नायब तहसीलदार के पद पर विशाखा चौहान ने पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने राजस्व विभाग के सभी पटवारी की बैठक लेकर समय सीमा में प्रकरणों के पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही बारिश के चलते अधिक से अधिक समय फील्ड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय संबंधी प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण किया जाएगा साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।
नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड के पीथमपुर स्थानांतरण होने के बाद धार से श्रीमती विशाखा चौहान ने नालछा तहसीलदार के पद पर जॉइनिंग ली है। उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति बनी रहे ऐसे प्रयास किए जाएंगे साथ ही राजस्व संबंधी मामलों का समय सीमा में निराकरण किया जाएगा इसी के साथ कोर्ट संबंधी प्रकरणों को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा आबादी सर्वे के कार्य का रजिस्ट्रेशन हो रहा है उसमें तेजी लाकर ग्रामीणों को आबादी के पट्टे वितरण का कार्य शुरू होगा उन्होंने पटवारी की बैठक लेकर सभी को निर्देशित किया की बारिश के चलते अधिक से अधिक समय फील्ड में रहे और कोई भी ऐसी स्थिति निर्मित हो तो तुरंत सूचना दें। पटवारीयो को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग संबंधी कोई भी प्रकरण में देरी नहीं हो लोगों को परेशान नहीं होना पड़े ऐसे प्रयास किए जाए।
*प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात जनपद की भवन के लिए की चर्चा*
इधर नालछा में विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर भॊजपाल दरबार के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत नायब तहसीलदार श्रीमती चौहान से मुलाकात कर उनका स्वागत करते हुए जनपद पंचायत भवन की जमीन आवंटन को लेकर चर्चा की। एवं प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नवीन भवन की स्वीकृति हो चुकी है जल्द ही स्थल चयन होना है इस पर नायब तहसीलदार श्रीमती चौहान ने कहा कि जल्द ही वह स्थल चयन के अधिकारियों के साथ दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन