मनावर के स्वप्निल शर्मा को आजीवन अधिमान्यता परिचय पत्र किया भेंट। मनावर । जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा धार जिले के सबसे वरिष्ठ पत्रकार मनावर के स्वप्निल शर्मा को स्थाई अधिमान्य पत्रकार का आजीवन अधिमान्यता परिचय पत्र प्रदान किया है।।जिसे नगरपालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने उन्हें गले में पहना कर भेंट किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद कैलाश राठौर, तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष पन्नालाल गेहलोत, अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष तथा वरिष्ठ मीडिया कर्मी कैलाश मुकाती वीआईपी ने भी स्वप्निल शर्मा को इस उपलब्धि पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 70 प्लस अधिमान्य पत्रकारों को आजीवन अधिमान्यता देने की घोषणा की थी। इसी संदर्भ में धार जिले में 45 वर्षो से पत्रकारिता करने वाले स्वप्निल शर्मा को अधिमान्यता का आजीवन परिचय पत्र दिया गया है।