Rajendra Devray / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 287


नालछा**जनपद पंचायत मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर ग्राम नालछा में तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई
मांडव रोड पेट्रोल पंप टावर चौराहा से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर बसस्टैंड चंद्रशेखर आजाद मार्गसे होती हुई लाल बाई फूलबाई माता जी के मंदिर से बडे़ पुल एवं द्वारकाधीश मंदिर से होते हुए पंचमुखी हनुमान जनपद प्रांगण मैं जाकर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा कर महाआरती की गई एवं प्रसादी का वितरण कर समापन किया गया
तिरंगा यात्रा में सभीनगरवासि गण्यमान्य नागरिक स्कूल के छात्र-छात्राएं प्राचार्य एवं शिक्षकगण व महिला बाल विकास से समस्त कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साहीका जनपद पंचायत से मुख्य कार्यपालिका अधिकारी संदीप डाबर एवं समस्त कर्मचारी सचिव रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं समस्त कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग केसभी विभाग के मुखिया यात्रा में शामिल हुए ग्राम के युवा साथी एव क्षैत्र के सरपंच गण जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता नगर पंचायत मांडव के उपाध्यक्ष आदि सम्मिलित हुए
यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहे थे यात्रा के साथ आदिवासी आसपास के क्षेत्र के बड़ी उमंग के साथ गाड़ी बेल तिरंगे से सजी हुई गाड़ी लेकर आए थे जो आकर्षण केन्द्र का बिन्दु रहा
यात्रा के दौरान पुलिस विभाग के थाना प्रभारी कैलाश बारिया अपने दल बल के साथ हाथ में तिरंगा थामे यात्रा के साथ चल रहे थे एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को भी संभाल रहे थे
झलकिया
1 क्षेत्र के आदिवासी परंपरा अनुसार बैलगाड़ी तिरंगे से सजाकर यात्रा में सम्मिलित हुए
2 देश भक्ति तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चे मातृशक्ति बुजुर्ग एवं युवा बड़े हर्ष उल्लास के साथ हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे
3 तिरंगा यात्रा में विशेष कर डीजे पर युवा एवं बच्चों में राष्ट्रीय गीतों पर नाचते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे एवं भारत माता की जय जयकार के नारे लगने जा रहे थे
तिरंगा यात्रा को नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर अपने घरों के सामने से फूलों से वर्षा की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन