Rajendra Devray / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 26
बड़वांनी :- अलीराजपुर से खंडवा रेलवे लाइन की शीघ्र स्वीकृति के साथ ही आगामी 11 जून 2025 को भूमि पूजन करने की मांग को लेकर नरमाता ताप्ती रेलवे लाइन समिति के द्वारा ज्ञापन नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय, रेलवे भवन, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा को भोपाल मे ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन मे मांग कि गई कि वनवासी बाहुल्य अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन एवं खंडवा जिले मे इस रेलवे लाइन के बनने से लाखो क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। सस्ती यात्रा सुविधा के साथ अंचल मे उत्पादित सामग्री के परिवहन का सुगम व्यवस्था हों जाएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इस रेलवे लाइन कि शीघ्र स्वीकृति के साथ ही नर्मदा नदी के किनारे आगामी 11 जून 2025 को भूमि पूजन किया जाये।
इस प्रतिनिधिमंडल मे सर्वश्री दामोदर जी अग्रवाल, हरिकिशन कुशवाह, राजेंद्र भावसार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन