बड़वानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जन सुनवाई में आये 12 आवेदन शिकायतकर्ताओं को DSP महिला सुरक्षा महेश सुनैया ने सुनी शिकायतें
आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 16-07-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश में DSP महिला सुरक्षा महेश सुनैया द्वारा जन सुनवाई की गयी।
DSP महिला सुरक्षा बड़वानी द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर 07 दिवस के भीतर समय सीमा में करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/अनु विभागीय अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।