Rajendra Devray / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 280
योग्यता और कौशल के दम पर बड़वानी जिले के छात्रों ने राज्य स्तरीय मुकाबले में जीते पुरस्कारप्रतियोगिता में बड़वानी नगर की संस्था अबेकस एकेडमी के 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 6 चरणों में संपन्न हुई, जिसके प्रत्येक चरण में लगभग 500 विद्यार्थियों ने एक साथ प्रश्न-पत्र हल किया। प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न पूछे गए, जिसमें जोड़-घटाव, गुणा-भाग के प्रश्नों का समायोजन रखा गया था। प्रतियोगिता से प्राप्त परिणामों में श्री कंवल देवड़ा और डॉ प्रियंका देवड़ा के 6 साल के बच्चे सक्षम देवड़ा ने प्रथम रनरअप,के रूप में पूरे मध्यप्रदेश में अपना स्थान प्राप्त किया । कोर्स इंस्ट्रक्टर अर्पिता अहोरिया ने बताया कि यह एक संपूर्ण बौद्धिक विकास प्रोग्राम हैं जिसकी सहायता से बच्चों के मस्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है। सुश्री प्रज्ञा पाटीदार ने संस्था के सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।। यूसीमास मध्यप्रदेश द्वारा 20 वीं राज्य स्तरीय अबेकस एंड मेन्टल अरिथमेटिक कॉम्पिटिशन 25 से 26अप्रैल को इंदौर में आयोजित की गई। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में राज्य के 80 से ज्यादा नगरों से 5500 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपना मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालों को चुटकी में हल करने का प्रयास किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन