: 15 जनवरी बड़वानी के युवा शिवम पाटीदार ने विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग 2025 में भाग लेकर देश के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत कर बड़वानी को गौरवान्वित किया
Rajendra Devray
/
Wed, Jan 15, 2025
/
Post views : 306
बड़वानी से प्रदेश की राजधानी भोपाल और भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली तक बड़वानी का नाम किया रोशन शिवम पाटीदार ने
बड़वानी 15 जनवरी 2025/बड़वानी के युवा शिवम पाटीदार ने विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग 2025 में भाग लेकर देश की राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत कर बड़वानी को गौरवान्वित किया।
10 से 12 जनवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शिवम पाटीदार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रतिनिधित्व के लिए चयनित किया गया। उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने अपने नवीन और प्रेरक विचार साझा किए।
इस कार्यक्रम के दौरान शिवम ने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल, और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिवम ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और मंसुख मांडविया (श्रम एवं रोजगार मंत्री) सहित देश के प्रमुख उद्योगपतियों और विचारकों से मुलाकात की। इनमें सुपर 30 के आनंद कुमार, ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल, बोट के संस्थापक अमन गुप्ता, महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा, नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत, और इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथन प्रमुख थे।
कार्यक्रम की मुख्य उपस्थिति भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की रही, जिन्होंने युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
शिवम ने अपने विषय विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना पर अपनी नीतियां और विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2025 को माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष रखा गया।
विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग 2025 का उद्देश्य युवाओं को अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करने का मंच प्रदान करना था। इसमें पूरे भारत से 1500 युवाओं को चुना गया, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, उद्यमिता और राजनीति में युवाओं के योगदान को बढ़ाने पर चर्चा की। शिवम पाटीदार का यह सफर बड़वानी, मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। शिवम ने अपने विचारो में एक जिला एक उध्योग, युवा नवाचार निधि, जिलास्तरीय रोजगार एप, और जिला से राज्य और राज्य से केन्द्र स्तर तक युवा सन्सद का आयोजन की बात मुख्य रुप से रखी ।