Rajendra Devray / Mon, Jun 2, 2025 / Post views : 33
बड़वानी :- लोकमाता देवी अहिल्या के 300 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में सहकार भारती महिला शाखा ने नेहरू महिला मंडल के परिसर में पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया, सर्वप्रथम देवी अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा नाइक, सहायक प्राध्यापक शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी, अध्यक्ष श्रीमती आशा कुमरावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहकार भारती एवं विशेष अतिथि राजेश राठौड़ सहकार भारती निमाड़ संभाग प्रभारी ने किया, तत्पश्चात स्वागत भाषण श्रीमती संगीता लोह ने दिया, सहकार भारती गीत आशा कुनरावत ने किया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात मुख्य वक्ता श्रीमती नाइक ने अपने उद्बोधन में लोकमाता देवी अहिल्या के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बचपन से लेकर मल्हार वंश की बहू बनने सहित उनके द्वारा किये गये सामाजिक सुधार, धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं नवनिर्माण, महिलाओं की शिक्षा एवं रोजगार के लिए किये गये उल्लेखनीय प्रयासों का विवरण देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया, विशेष अतिथि श्री राठौड़ ने देवी अहिल्या के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए स्वयं एवं नई पीढ़ी को भी संस्कारो से लाभान्विंत करने का आग्रह किया, तत्पश्चात अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये, अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता लोह एवं संचालन संगीता जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन