क्षत्रिय भावसार समाज महिला मंडल द्वारा चुनरियात्रा निकाल कर नगरी माता को चढ़ाई चुनरी।
अंजड:- क्षत्रिय भावसार महिला मण्डल ने चुनरी यात्रा निकाल कर नगरी माता को चढ़ाई चुनरी नगर में सुख, शांति व समृद्धि की करि कामना।
समाज के वरिष्ठ ओम भावसार ने बताया कि क्षत्रिय भावसार महिला मण्डल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि पर नगरी माता को चुनरी चढ़ाई।
सभी समाजजन शाम 04 बजे स्थानीय भावसार समाज धर्मशाला में इकट्ठा हुए तथा ढोल के साथ जय हिंगलाज व जय माताजी के जयकारे लगाते हुए चुनरी यात्रा निकाली जो धानमंडी चौक, होली टवड़ा से शीतलामाता मन्दिर होते हुए पहाड़ी पर स्थित नगरी माता मंदिर पहुँची जहां नगरी माता समिति द्वारा चुनरी यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
पश्चात समाजजनों ने दोनों मताओ का पूजन अर्चन कर बड़ी इंजु व छोटी नगु माता को चुनरी अर्पित करि।
इस अवसर पर नगरी माता समिति द्वारा समाजजनों का तिलक लगाकर, अंगवस्त्र व श्रीफल भेंट किया तथा नगरी माता का चित्र देकर समाजजनों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान महिला मण्डल द्वारा नगरी माता मन्दिर प्रांगण में भजन कीर्तन कर माता की आरधाना की गई।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओम भावसार, नीलेश भावसार, मुनिया भावसार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल भवसार, सचिव राहुल सैमसंग, गौरव भावसार, रघुवीर भवसार, मनीष मल्लीवाल, प्रवीण मल्लीवाल, कैलाश भवसार व महिला मण्डल की जयमाला भावसार, करुणा भावसार , अंजू भावसार , साधना भावसार , कृतिका भावसार , सुनीता भावसार , सुषमा भावसार, शीतल भावसार, आँचल नाइक आदि समाजजन उपस्थित रहे।