Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

: भागवत कथा के पांचवें दिवस पर गोवर्धन पूजन कर 56 भोग लगाया भक्तों को प्रसादी का हुआ वितरण

भागवत कथा के पांचवें दिवस पर गोवर्धन पूजन कर 56 भोग लगाया भक्तों को प्रसादी का हुआ वितरण
Share:
जब-जब धर्म की हानि होगी और पाप बढ़ेगा, तब-तब अवतरित होंगे भगवान - पं. रुपेश अग्निहोत्री भागवत कथा के पांचवें दिवस पर गोवर्धन पूजन एवं 56 भोग प्रसादी का हुआ वितरण नालछा। कुशवाह समाज धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिवस पर भागवताचार्य पं. रुपेश अग्निहोत्री (शास्त्री) ने कहा कि सृष्टि के प्रारंभ से ही जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म प्रबल होता है, तब-तब भगवान पापियों का संहार करने और धर्म की रक्षा हेतु अवतार लेते हैं। भविष्य में भी जब संसार में पाप का अंधकार फैलेगा, तब ईश्वर अवतरित होकर धर्म की पुनः स्थापना करेंगे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि प्रभु की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेरणा देने वाली है। बाल्यकाल में माखन चुराने के कारण वे माखन चोर कहलाए, गायों के पालन से गोपाल नाम मिला तथा गोवर्धन पर्वत धारण करने पर वे गोवर्धनधारी नाम से विख्यात हुए। पं. अग्निहोत्री ने गोवर्धन पर्वत पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्वत केवल एक शिला नहीं, बल्कि आस्था और संरक्षण का प्रतीक है। कथा स्थल पर गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक निर्माण कर विधिवत पूजन एवं परिक्रमा की गई। *कथा के दौरान पंडित रुपेश अग्निहोत्री ने धार्मिक परंपराओं और नियमों का उल्लेख करते हुए बताया कि -* प्रणाम के नियम : ब्राह्मण दामाद, बेटी और संतों से प्रणाम नहीं करवाना चाहिए। तिलक : ब्राह्मण को उंगली से, बेटे-शिष्य और राजा को अंगूठे से तिलक करना चाहिए। तिलक के बाद चावल सिर पर नहीं डालना चाहिए, क्योंकि चावल में लक्ष्मी-नारायण का वास होता है। स्वास्तिक : मंगल व समृद्धि का प्रतीक है। इसे जमीन पर नहीं बनाना चाहिए। हल्दी से बने स्वास्तिक से मंगल कार्य सिद्ध होते हैं, चंदन से शांति व समृद्धि आती है और ऐसा करने से भंडार की कभी कमी नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म न तो केवल कंस का वध करने के लिए हुआ था और न ही रासलीला के लिए, बल्कि उनका अवतार मुख्य रूप से गोपालन और गौ-सेवा के लिए हुआ। देसी गौ माता का पालन करना प्रत्येक भक्त का धर्म है। गाय के घी में स्वर्ण कण पाए जाते हैं, जिनसे पाप-दोष दूर होते हैं। पं. अग्निहोत्री ने आगे बताया कि नदियों में गंगा श्रेष्ठ है, धातुओं में सोना और धान में चावल को सर्वोत्तम माना गया है। *56 भोग प्रसादी का वितरण* संध्या छ: बजे आरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु,मातृशक्ति उपस्थित रही और भक्तिभाव से कथा का रसपान किया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement