: मनावर 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस सामरोह के अवसर पर सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार के सचिव डॉ जगदीशचंद्र पाटीदार ने विद्यालय प्रबंधन समिति ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया
Rajendra Devray
/
Sun, Jan 26, 2025
/
Post views : 296
आज दिनांक 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस सामरोह के अवसर पर सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार के सचिव डॉ जगदीशचंद्र पाटीदार ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, (एडवोकेट) , उपाध्याय दुलीचंद पटेल, संयुक्त सचिव सुदामा पाटीदार, कोषाध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, सहित समिति के सदस्यों में मोतीलाल पटेल, सुरेश निसारपुरिया, राजेश पटेल, सुरेश गड़ीवाले, नारायण भाई चौपड़िया, देवाराम भाई, बाबूलाल भाई चामट, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार (बोक्कड) सहित बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थियों के साथ शिक्षक _शिक्षिका उपस्थित रहें। इस अवसर पर बच्चों द्वारा महापुरुषों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा सेमल्दा फाटे पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर गणतंत्र की रैली निकाली । कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार ने विद्यालय परिवार की और से उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।।