Rajendra Devray / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 302


नालछा --नगर नालछा में प्रति वर्ष अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर ग्वाल/अहिर/समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया समारोह कृष्ण मंदिर कुमार मंडी से प्रारंभ होकर सब्जी मार्केट बस स्टैंड चंद्रशेखर आजाद मार्ग एवं कुशवाहा समाज मोहल्ले से होते हुए ब्राह्मण मोहल्ला होकर कृष्ण मंदिर में पहुंचकर समाज द्वारा पूजा अर्चना कर माहाआरती की गई तत्पश्चात प्रसादी का वितरण कर समापन किया गया
चल समारोह में राधा कृष्ण भगवान की झांकी भगवान राधा कृष्ण बग्गी मैं विराजित थे समाज की मातृशक्ति पुरुष बालक बालिकाएं पीले वस्त्र कोड ड्रेस एवं सर पर रंग बिरंगी पगड़ी धारण किए हुए थिरकते हुए चल रहे थे जुलूस में ग्राम के सभी समाज वर्ग के गण्य मान्य नागरिक सम्मिलित हुए नगर में चल समारोह का नगर वासी ने घर-घर से पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया
चल समारोह का नेतृत्व ग्वाल समाज के वरिष्ठ मनोज ग्वाल युवा निखिल ग्वाल पियुष ग्वाल एवं समस्त ग्वाल समाज के युवा वर्ग कर रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन