अंजड़:- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बुधवार शाम को नगर के प्रमुख मार्गों से बाल पथ संचलन निकाला गया। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बुधवार शाम 5 बजे स्थानीय अन्नपूर्णा भवन से बाल पथ संचलन निकला जो नगर के हनुमान मोहल्ला, शिवालय मोहल्ला, राजपुर रोड, बसस्टैंड से सराफा बाजार, अस्पताल चौक से होते हुए वापस अन्नपूर्णा भवन पहुचा।
पथ संचलन में बड़ी संख्या में बाल स्वयं सेवक गणवेश धारण कर मौजूद रहे जो घोष के साथ भगवा ध्वज लिए अनुशासन के साथ नगर में निकले।
पथ संचलन से पूर्व अन्नपूर्णा भवन में बौद्धिक भी हुआ जिसमें राजपुर खण्ड प्रचारक राकेश मराठा ने बौद्धिक के दौरान बताया कि डॉक्टर बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए करि तथा सबसे पहले बाल स्वयं सेवकों की शाखा लगाकर ही शाखा की शुरुआत करि। तथा उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा हमारी भारतीय संस्कृति, धर्म और देश की रक्षा हेतु उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद करते हुए उनके संघर्षमय जीवन का वृतांत सुनाया।
पथ संचलन के बाद शाखा लगाकर ध्वज प्रणाम कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दशहरा पर्व के दिन 12 अक्टूम्बर को नगर की चार बस्ती सुभाष, आजाद, प्रताप और शिवाजी बस्तियों में अलग-अलग समय पर पथ संचलन निकाला जाएगा इस हेतु स्वयं सेवक तैयारियों में जुट गए है।