*न्यायालय परिसर अंजड़ में हुवा विधिक सेवा की प्रकृति की रक्षा के तहत वृक्षा रोपण का आयोजन*
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशासनुसार, प्रधान एवम जिला न्यायाधीश एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन साहब तथा जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री अमूल मंडलोई के सयुंक्त मार्गदर्शन में,अंजड़ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी और न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया की उपस्तिथि में विधिक सेवा प्रकृति की सेवा के तहत वृहद स्तर पर न्यायालय परिसर अंजड़ में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किये गए ,न्यायालय परिसर के पीछे स्तिथ बगीचे में उक्त पौधा रोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी और न्यायधीश सुश्री रेणुका बारिया ने कहा कि हमे जो आक्सीजन मिलती है वो पौधों से ही मिलती है जितने अधिक पौधे हम लगाएंगे उतना ही हम वातावरण को शुद्ध कर सकेंगे इस लिए हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने का काम करना चाहिए और उन पर धयान देकर उनको देख रेख भी करना चाहिए,इस संकल्प के साथ वृक्षारोपण का कर्यक्रम संपन्न हूवा उक्त आयोजन में अभिभाषक संघ अंजड़ के समस्त अधिवक्ता साथी और न्यायालय अंजड़ के नायब नाजिर व पूरा न्यायालय परिवार तथा पक्षकार भी उपस्थित थे।