नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पानसेमल पुलिस की गिरफ्त में
*थाना पानसेमल पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को मात्र 24 घण्टे में किया गिरफ्तार, भेजा बाल सुधार गृह
थाना पानसेमल पर दिनांक 17.09.2024 को पानसेमल निवासी नाबालिक युवती ने रिपोर्ट किया कि उसके साथ मे एक लड़के ने जबरजस्ती दुष्कर्म (बलात्कार) किया है। नाबालिक युवती कि रिपोर्ट पर थाना पानसेमल पर अपराध क्र. 265/2024 धारा 376(3) भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी श्री आयुष अलावा राजपुर के मार्गदर्शन व निर्देशन में नाबालिक युवती के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तैयार कि गई। पुलिस टीम के द्वारा मात्र 24 घण्टे के भीतर एक बाल अपचारी को गिरप्तार किया जिसे बाल न्यायालय बड़वानी पेश किया गया जहां से बाल अपचारी को बालक सुधार गृह झाबुआ दाखिल किया गया है।
*उक्त कार्यवाही मे - थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वंगेन, उनि संजीव पाटील, आरक्षक 626 महेन्द्र प्रजापत, आर. 686 विशाल, आर. 245 कनसिह , म.आर. 84 साहिदा की सहरानीय भूमिका रही है।*