*पानसेमल पुलिस ने 06 वर्षो से नकबजनी के मामले में फरार ईनामी स्थाई वारंटी को जोबट से किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा है, ‘’ऑपरेशन हवालात” पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी बदमाश, जिला बदर, स्थाई व फरार वारंटियो के विरुध्द कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी श्री आयुष अलावा राजपुर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन के नेतृत्व में 6 वर्षों से थाना पानसेमल के अपराध क्र.167/2016 एवं न्यायालय के एसटी न. 292/16 धारा 457,380 भादवि मे ईनामी स्थाई वारंटी बिसन उर्फ कैलाश पिता दितीया भील उम्र 28 वर्ष नि. बोरी रणजीतनगर जिला आलिराजपुर को जोबट से गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय खेतिया पेश किया गया जहां से आरोपी को उप जेल सेंधवा दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, सउनि जगदीश चौहान, प्रआर. 453 देवेन्द्र पाटीदार, आर. 461 गिलदार डावर की सहरानीय भूमिका रही।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि बड़वानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 जनवरी 2024 से आज दिनांक का तक 362 फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 7,55,000/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था।*