मोबाइल चोर थाना पानसेमल पुलिस की गिरफ्त में
थाना पानसेमल पुलिस द्वारा मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा बढ़ती हुई चोरी पर नियंत्रण रखने हेतु संपूर्ण बड़वानी में आरोपियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चलाये जा रहे है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं।
थाना पानसेमल पर दिनांक 19.08.202 को फरियादी मुन्ना पिता बवाज्या जाधव निवासी देवधर ने रिपोर्ट किया कि गांव का रोहित वसावे घर के अन्दर चार्जिंग पर रखा मोबाईल फोन रात मे घर के अंदर घुस कर चुराकर ले गया हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 331(4),305 ए बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी महोदय श्री आयुष कुमार अलावा राजपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन आरोपी व चोरी गए मोबाईल की तलाश पतारसी करते मुखबिर की सुचना पर आरोपी रोहित को ग्राम देवधर नाले से गिरफ्तार कर पुछताछ किया व आरोपी के घर से प्रकरण में चोरी गया एक टेक्नो कम्पनी का एंड्रोइड मोबाईल किमती 12999 रुपये की बरामद किया जाकर आरोपी को सब जेल सेंधवा भेजा गया।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन, प्रआर 453 देवेन्द्र पाटीदार, प्रआर. 538 रुपसिंह मण्डलोई, आर. 442 संतोष अजनारे, आर. 626 महेन्द्र प्रजापत की सहरानीय
भूमिका रही हैं।*