Rajendra Devray / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 293
थाना अंजड पुलिस की बड़ी कार्यवाही किसानों के मोटर पंप से कॉपर के तार चोरी करने वाला गिरोह थाना अंजड़ पुलिस की गिरफ्त में 3आरोपी गिरफ्तार एक फरार आरोपी का नाम अब्दुल रहीम मंसूरी धनोरा
*थाना अंजड पुलिस ने ग्राम मोहीपुरा, नर्मदा किनारे किसानों की मोटरों से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वहीं एक आरोपी फरार है।*
दिनांक 26.06.2025 की रात को ग्राम मोहीपुरा, नर्मदा किनारे किसानों की मोटरों से कॉपर तार चोरी होने पर थाना अंजड में अपराध दर्ज किया गया था
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, तथा एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा तकनीकी जानकारी व मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार की एवं बताया कि चोरी का तार फरार आरोपी अब्दुल रहीम मंसूरी को बेचा था। आरोपियों से 25 किलो तांबे का तार जप्त कर माननीय न्यायालय अंजड में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें केंद्रीय जेल बड़वानी दाखिल किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. रायमल पिता नैनसिंह पंचोले, जाति भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी छितीपुरा थाना नागलवाड़ी।
2. विजय पिता ज्ञानसिंह अजनारे, जाति भील, उम्र 32 वर्ष, निवासी छितीपुरा थाना नागलवाड़ी।
3. आशाराम पिता अनकरिया जाधव, जाति बारेला, उम्र 33 वर्ष, निवासी खापरखेड़ा चौकी चाचरिया थाना सेंधवा ग्रामीण।
*फरार आरोपी*
अब्दुल रहीम मंसूरी, निवासी धनोरा थाना सेंधवा ग्रामीण।
*जप्त माल*
तांबे के तार 25 किलो, कीमत लगभग ₹25,000/-।
*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक रेवाराम चौहान थाना प्रभारी थाना अंजड, उनि राजेन्द्र सोलंकी, प्रआर 72 सुरेश पाटीदार, प्रआर 133 राजेन्द्र डावर, प्रआर 447 गजेन्द्र सिंह चौहान, आर 561 पवन प्रजापत, आर 277 राहुल पाटीदार, आर 95 सुनिल बर्डे, प्रआर 180 योगेश पाटील (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन