/
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बदनावर पुलिस ने बड़नगर रोड़ बडी चौपाटी स्थित होटल मुत्युंजय पर अवैध रुप से संचालित जुए की फड़ पर दबिश देते मौके से 09 जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 2,09,660/- रुपये, 09 नग महंगे एंड्राइड मोबाईल फोन व जुआ सामग्री कुल मश्रुका कीमती 3,50,000/- रुपये को जप्त करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना/चौकी प्रभारियों को जिलें में अवैध रुप से संचालित गतिविधियों- जुआ, सट्टा, अवैध शराब परिवहन, अवैध फायर आर्म्स निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम एवं उनके विरुध्द प्रभावी एवं कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में कल दिनांक 03.09.2024 को थाना बदनावर क्षेत्रांतर्गत बड़नगर रोड़ बडी चौपाटी सार्वजनिक सराय के पास स्थित होटल मुत्युंजय में कुछ लोगो द्वारा अवैध रुप से जुए का संचालन होने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर एस.डी.ओ.पी. बदनावर श्री शेरसिंह भूरिया के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बदनावर निरीक्षक दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना बदनावर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर द्वारा बताये स्थान मृत्युंजय होटल में दबिश दी एवं घेराबंदी कर मौके से कुल 09 जुआरियों को अवैध रुप से जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा । टीम द्वारा पकडे गए आरोपियो के कब्जे से 2,09,660/- (दो लाख नौ हजार छ: सौ साहठ रुपये), 09 महंगे एंड्राईड मोबाईल फोन, 52 ताश के पत्ते व 03 नग ताश की गड्डीया कुल मश्रुका कीमती 3,50,000/- रुपये (तीन लाख पचास हजार रुपये) को जप्त किया एवं 09 आरोपियो के विरूद्ध थाना बदनावर में अपराध क्रमांक 576/2024 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. अजीत पिता संतोष वर्मा निवासी सिल्वर हिल्स कॉलोनी थाना नौगांव जिला धार
2. नारायण पिता गोवर्धन सिंह पंवार जाति राजपूत निवासी मोरवाल कॉलोनी बडनगर जिला उज्जैन
3. चैतन पिता बहादुर मावी जाति भील निवासी दशहरा मैदान थाना कोतवाली जिला धार
4. जाकिर पिता मक्तायार खान जाति मुसलमान निवासी अनारद थाना नौगावं जिला धार
5. आजाद अली पिता मुराद अली शाह निवासी लोहाना बडनगर जिला उज्जैन
6. कृष्णा पिता मदनलाल टांक जाति माली निवासी मालीपुरा थाना बदनावर जिला धार
7. दिनदयाल पिता बलराम जायसवाल जाति कलाल निवासी सभामंच चौराहा थाना बदनावर जिला धार
8. प्रतिक पिता अजय मकवाने जाति माली निवासी माली धर्मशाला के पीछे थाना नौगांव जिला धार
9. विजय पिता कन्हैयालाल वाघेला जाति माली निवासी विवेकानंद मार्ग थाना कोतवाली जिला धार
जप्त मश्रुका
09 आरोपियो के कब्जे से कुल 2,09,660/- (दो लाख नौ हजार छ: सौ साहठ रुपये), 09 महंगे एंड्राईड मोबाईल फोन, 52 ताश के पत्ते व 03 नग ताश की गड्डीया कुल मश्रुका कीमती 3,50,000/- रुपये (तीन लाख पचास हजार रुपये)
उक्त दबिश कार्यवाही में टीम – थाना प्रभारी बदनावर निरीक्षक दीपक चौहान, उनि धीरज सिंह राठौर, उनि मनोहर सिंह चौहान, सउनि दिनेश सिसोदिया, सउनि चन्द्रपाल सिंह राजावत, प्रआर. 321 संतोष यादव, आरक्षक 881 अनिल द्विवेदी, आरक्षक 379 विक्की कुशवाह , आरक्षक 730 मेहरवान सिंह, आरक्षक 1018 धर्मेन्द्र सिंह राजावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।