थाना कोतवाली बडवानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 01 किलो 755 ग्राम गांजा किया जप्त
पुलिस अधीक्षक, बडवानी श्री जगदीश डावर, द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत, श्री अनिल पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बडवानी तथा श्री दिनेशसिंह चौहान, एसडीओपी, बडवानी के मार्गदर्शन में बडवानी पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 15.11.2024 को बडवानी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संतोष जाधव नामक व्यक्ति काली टोपी और काली टीशर्ट में राजघाट रोड पर गांजा बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दिनेशसिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राजघाट रोड, शमशान के पास उस व्यक्ति को घेरकर पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम संतोष पिता प्रेमलाल जाधव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कनासिया फलिया ग्राम थिगली, थाना सेंधवा ग्रामी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 किलो 755 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी किमती ₹30,000/- हैं। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया, जिसके बाद मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
*पुलिस कि इस कार्यवाही में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, उनि रविंद्र चौकले, उनि राजीव औसाल, प्रआर 229 जगजोधसिंह, प्रआर 410 रजनीश वर्मा, प्रआर 29 दीपक, प्रआर योगेश पाटील (सायबर सेल), आर 515 हितेन्द्र, आर 552 संतोष, आर 678 दिनेश और आर 54 राधेश्याम का योगदान सराहनीय रहा है।*