*प्रेसनोट*
*दिनांक - 30.08.2024*
*अवैध पशुओं का परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुध्द बडवानी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
*थाना नागलवाड़ी पुलिस ने अवैध पशुओ का परिवहन करने वाले आरोपियों को पकड़ा, व उनके कब्जे से 110 नग अवैध पशु (भैस) एवं 06 वाहन किये जप्त*
पुलिस अधीक्षक बडवानी श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध पशुओं का परिवहन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था ।
जिसके तारतम्य मे थाना प्रभारी नागलवाड़ी उनि वीरबहादुरसिंह चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एंव एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाडी उप निरीक्षक वीर बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में दिनांक 30.08.2024 को पुलिस थाना नागलवाडी को मुखबिर की सूचना मिली की आयशर वाहनो में अवैध पशु ठिकरी तरफ से क्रूरता पूर्वक अवैध पशुओ को वध हेतु सेंधवा तरफ से होकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। मुखबिर सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे जहाँ पर वाहन क्र. MP 09 DG 6655 आयशर, अशोक लिलेण्ड क्र MH 18 BG 8936, आयसर क्र MH 18 BZ 8884, MH 18 BG 2625 अशोक लिलेण्ड, अशोक लिलेण्ड क्र MH 18 BG 6772 , अशोक लिलेण्ड क्र MH 18 BG 9812 को चैक करते उक्त वाहनो में 110 नग अवैध पशु (भैस) एवं 06 वाहन आरोपीगण 1.मोसीन पिता सिराज खान उम्र 33 वर्ष नि. बालसमुद थाना कसरावद जिला खरगोन, 2.जाहीद पिता जाकिर शेख उम्र 36 वर्ष नि. नागदा जिला देवास, 3. फरमान पिता याकुब मैवाती उम्र 29 वर्ष नि. खडकवाडी थाना बलकवाडा जिला खरगोन, 4.आशिक पिता नवाब खान उम्र 21 वर्ष नि. सैलानी पुरा रतलाम, 5. अज्जु पिता रसीद खान उम्र 26 वर्ष नि. खडकवाडी थाना बलकवाडा जिला खरगोन, 6. तबरिज पिता मुमताज खान उम्र 34 वर्ष नि. बलखड जिला खरगोन, 7.विशाल पिता श्रवण मालवे उम्र 21 वर्ष नि. सेंधवा, 8.समीर पिता सलीम खान उम्र 22 वर्ष नि. निमरानी थाना बलकवाडा, 9.अमीर पिता रहीम खान उम्र 26 वर्ष नि. इन्द्राकालोनी धार, 10.इस्तियाक पिता कल्लु खान उम्र 35 वर्ष नि. महु जिला इन्दौर, 11.बंटी पिता जगदीश चोहान उम्र 25 वर्ष नि. खुडेल जिला इन्दौर से जप्त किये जाकर आरोपीगणो का कृत्य धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पाया जाने से आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। जिनमे थाना नागलवाड़ी पुलिस को अवैध पशुओं का परिवहन करने वालो को पकड़ने में आज बडी सफलता मिली हैl उक्त कार्यवाही के दौरान 06 आयशर वाहन कुल कीमती -60,00000 लाख रुपये,110 नग भैंसे कुल कीमती – 33,00000 लाख रुपये कुल कीमती 93,00000 लाख रुपये के जप्त किये गये।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नागलवाड़ी उनि वीर बहादुरसिंह चौहान, ASI सुरेश पाटीदार चौकी प्रभारी बालसमुंद , प्रआर.49 संदीप परमार, प्रआर.308 गौरेलाल डुडवे, आर. 610 महेन्द्र रावल, आर. 436 दिलीप हनवार, आर. 544 जालमसिंह बारिया, आर. 259 भुरेसिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।*