थाना निवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार , कब्जे से 2.95 ग्राम गांजा कीमत लगभग 20,000 रुपये एवं एक मोटर साइकिल कीमत लगभग 50,000 रुपये की जब्त
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने मासिक समीक्षा बैठक में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, आर्म्स, गोवंश, और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
थाना निवाली पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
दिनांक 11.11.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेंधवा की ओर से निवाली की तरफ एक मोटर साइकिल से अवैध गांजा लाया जा रहा है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, थाना निवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी 1. महेश पिता भीमसिंह सोलंकी (उम्र 21 वर्ष, निवासी दोंदवाडा माल फल्या, थाना पलसुद) और 2. प्रकाश पिता गेमसिंह अलावा (उम्र 25 वर्ष, निवासी पलसुद कुंडिया फल्या, थाना पलसुद) को अवैध गांजा कुल 2.95 ग्राम और मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 70,000 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना निवाली में अपराध क्रमांक 321/2024 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, सउनि ब्रजेश मिश्रा, सउनि कमलेश कुशवाह, प्रआर. 22 अरविन्द यादव, प्रआर. 58 सुनिल महाजन, आर. 616 सुमेरसिंह जामोद, आर. 269 रवि जाधव, आर. 587 मुकेश डुडवे, आर. 111 भेरुसिंह मण्डलौई, आर. 569 भुरसिंह चौहान, आर. 71 हिरमल अलावा, और आर. 696 सोहन की सराहनीय भूमिका रही।