पुलिस थाना सेंधवा शहर द्वारा शहर के ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर क्रमबद्ध तरीके से ऑटो चलाने के दिए निर्देश
ऑटो चालकों को आपस में विवाद ना करने एवं व्यवस्थित सवारियों को लाने, ले जाने के दिए निर्देश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को बड़े बड़े कस्बों में समस्त ऑटो एवं टैक्सी चालकों को व्यवस्थित सवारी लाने ले जाने एवं विवाद ना करने के संबंध में निर्देशित करने हेतु बताया गया था। जिसके तहत शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा अपनी टीम को उक्त आदेशों का पालन करने हेतु बताया गया।
पुलिस थाना सेंधवा शहर टीम द्वारा ऑटो चालकों को नया बस स्टैंड पर एकत्रित कर उन्हें समझाइश दी गई कि कोई भी ऑटो चालक आपस में सवारी बिठाने, किराये की बात पर विवाद नहीं करे जिससे यात्री को किसी प्रकार की असुविधा हो, साथ ही ऑटो क्रम बद्ध तरीके से चलाए। कोई भी ऑटो चालक पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करते है, किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त लगते है तो गोपनीय रूप से सूचना दे, सावरियो को व्यवस्थित लाने ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहे, सवारियों की सुरक्षा के लिए भी ऑटो चालकों को निर्देशित कर संकल्पित किया गया।