देह व्यापार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचारहवासी इलाके में चला रहे थे अनैतिक व्यापारमनावर शनिवार को मनावर पुलिस ने धार रोड जोहरी कॉलोनी में छापा मार कार्रवाई की। जिसके पश्चात रविवार को पुलिस ने रहवासी क्षेत्र में देह व्यापार का करने वाले आरोपियों का खुलासा किया है। पुलिस ने शनिवार 23 अगस्त को दबिश दे कर यह कार्रवाई की। दबिश में अनुविभागीय अधिकारी अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) व उनकी टीम के द्वारा यह देह व्यापार चलाने वाली आरोपी खुशबु पति माखन पंवार उम्र 26 वर्ष निवासी जोहरी कालोनी मनावर को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने किराये के मकान में दबीश देकर योजनाबद्ध तरीके से एक आरोपी मंगल पिता अनिल सुर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम उरदना तथा देहव्यापर में लिप्त 1 महिला को आपत्तीजन स्थिति में पकड़ा है। कार्यवाही के दौरान जिस कमरे में मंगल था उस कमेरे में देहव्यापार कराने वाली आपत्तीजनक वस्तु, 4500 रुपये, मोबाईल फोन, आदि वस्तुओं को जप्त किया गया है। ग्राहक मंगल व देहव्यापार संचालिका खुशबु को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 555/25 धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपिया खुशबु के मोबाइस से कई राज और खुलेंगे। बेनीवाल ने बताया कि कौन-कौन लिप्त थे दैह व्यापार के कृत्य में इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। वहीं घर के आसपास रहने वाले रह वासियों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। मकान मालिक दूसरी जगह रहते हैं जो केवल किराया प्राप्त करने के लिए आते हैं। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि इस तरह के अनैतिक कार्यों की जिम्मेदारी स्थानीय रवासियों की भी रहती है जो भी आपका किराएदार हो उसकी पूरी जानकारी मकान मालिक को होना चाहिए और उनके पहचान पत्रों की भी जानकारी पुलिस को जमा करना आता है आवश्यक होता है अधिकतर देखा गया है कि देह व्यापार के सरगना बड़ी घटनाओं को अनजान दे देते हैं जिसमें विवाद में कई लोगों के जान तक चली जाती है इतने जगत में अपराध के लिए वह व्यक्ति भी जिम्मेदार है जो इस तरह से बिना पुलिस की जानकारी के और बिना पहचान पत्र के किरायेदारों को केवल ज्यादा किराया प्राप्त करने के चक्कर में अपना मकान दे देते हैं। इस दौरान मनावर एसडीओपी बेनीवाल कहा कि हम लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर बनए हुए हैं। नगर में कहीं भी इस तरह की कोई संदिग्ध घटना होती दिखाई दे तो तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दें