Rajendra Devray / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 244




कॉलोनी स्थित श्री श्याम मन्दिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।
भीषण गर्मी में भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा व हजारों भक्तों ने श्याम बाबा के मन्दिर में आकर शीश नवाया।
गर्मी को देखते हुए श्याम मन्दिर समिति द्वारा चार से पाँच कूलरों की व्यवस्था की गई जिससे भक्तों को बड़ी राहत मिली।
अल सुबह से ही मन्दिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दिनभर चलता रहा।
1 लाख 11 हजार नोटो से किया श्रृंगार:-
वरुथिनी एकादशी पर प्रभु श्री श्याम बाबा का पहली बार 1 लाख 11 हजार रुपये के विभिन्न नोटो से आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसमे 10, 20, 50, 100, 200 एवं 500-500 के फ्रेस नोटो का उपयोग किया गया। इस विशेष प्रकार के श्रृंगार की व्यवस्था सेवादार डॉक्टर अशोक गहलोत एवं कोषाध्यक्ष पप्पू बंसल के द्वारा की गई वही नोटो से आकर्षक श्रृंगार सेवादार डॉक्टर गहलोत एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया जिन्हें नोटो का श्रंगार करने में दो दिनों का समय लगा।
भक्तों ने चढ़ाया इत्र व मोर पंख:-
गुरुवार को एकादशी पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तजन निशान यात्रा भी लेकर पहुचे ओर श्याम बाबा को निशान अर्पित किए।
मान्यता है कि प्रभु श्रीश्याम बाबा को इत्र, मोर पंख, पान का बीड़ा व श्रीफल चढ़ाने से बाबा जल्द प्रसन्न होते है ओर बाबा सब मनोकामना पूर्ण करते है। अतः भक्तों द्वारा श्याम बाबा को इत्र, मोर पंख, श्रीफल ओर पान का बीड़ा भेंट कर मन्नत मांगी गई।
भोग आरती कर लगाया भोग:-
सुबह 11 बजे एवं रात्रि 8 बजे श्याम बाबा को भक्तों द्वारा "थाली भरकर लायी रे खीचड़ो, ऊपर घी की बाटकी, जीमो म्हारा श्याम धणी, जिमावे बेटी जाट की" भोग आरती गाकर भक्तों ने बड़े ही मनुहार से श्याम बाबा को भोग लगाया।
यह हुए आयोजन:-
वरुथिनी एकादशी पर श्याम मन्दिर में अल सुबह 6 बजे पण्डित वैभव बड़ोले द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा व मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार का पूजन अर्चन किया गया व सुबह 7 बजे मंगला आरती की गई।
वही शाम 7 बजे हजारों भक्तों की उपस्थिति में संगीतमय महाआरती की गई।
पश्चात श्याम बाबा का भव्य दरबार सजा कर ज्योत प्रज्वलित की गई जिसमें हजारों भक्तों ने गाय के घी एवं सूखे खोपरे की आहुतियां प्रदान करि। तथा रात्रि 11 बजे श्याम बाबा की शयन आरती की गई।
इस अवसर पर श्याम एकादसी प्रसाद ग्रुप की ओर से फलाहारी मिक्चर, फलो एवं मिठाई की प्रसादी का वितरण किया गया।
एकादशी पर मन्दिर में भजन कीर्तन का दौर भी दिनभर चलता रहा व बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा भजन गाकर श्याम बाबा की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन