Rajendra Devray / Thu, May 22, 2025 / Post views : 289
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं गजेन्द्रसिंह राव आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापगढ़ लक्ष्मणलाल उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 06 माह पुर्व गुमशुदा आकाश नायक के मामले का खुलासा करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः- दिनांक 27.11.2024 को प्रार्थी दिलखुश पुत्र कैलाश नायक निवासी पिपलिया मंडी जिला मदसौर ने थाना प्रतापगढ पर रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थी का भाई आकाश पिता कैलाश चंद्र नायक निवासी टीलाखेड़ा पिपलिया मंडी जिला मदसौर जो विगत लगभग 3 माह से लापता है, जो सितबर माह में रानू पिता पन्नालाल जी डिडोर निवासी कच्ची बस्ती प्रतापगढ़ के यहा रहने की बोलकर गया था। उसके बाद एक बार उसका फोन दिनांक 15.10.2024 को आया था। उसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया और नहीं कोई खबर मिली। दिनांक 15.11.2024 को प्रतापगढ़ निवासी रानू ने व्हाट्सएप कॉल करके कहा की आपका भाई दिनांक 22.10.2024 से लापता है और उसका कोई मोबाइल भी नहीं लग रहा है, बंद बता रहा है। रानू ने मुझे कहा कि आपका भाई हिसार हरियाणा की बोलकर यहां से गया था। उक्त महिला के अनुसार दिनांक 23 एवं 24 अक्टूबर को आकाश से बात हुई थी। उसने यह कहा था कि मैं हिसार पहुँच गया हूं। उसके बाद कोई फोन नहीं आया। वगैरा पर थाना प्रतापगढ पर एमपीआर नम्बर 86/2024 दर्ज की जाकर गुमशुदा आकाश नायक की तलाश शुरू की गई टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः मामले में गुमशुदा की तलाश हेतु आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा काफी तलाश के बावजुद गुमशुदा आकाश नायक का कोई सुराग नही मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने वृताधिकारी प्रतापगढ़ को मामले मे गुमशुदा आकाश की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये। वृताधिकारी प्रतापगढ द्वारा इस मामले में गुमशुदा की तलाश हेतु थानाधिकारी प्रतापगढ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा आकाश नायक के परिजनों व मित्रो से गहन पुछताछ की गयी। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने पर यह ज्ञात हुआ कि गुमशुदा आकाश गुम होने से ठीक पहले हिसार (हरियाणा) निवासी मांगेराम मलिक नाम के व्यक्ति के निरन्तर संम्पर्क में था तथा उसकी मोबाईल की लास्ट लोकेशन भी हिसार में होकर वही होना पाया गया है। जिस पर पुलिस टीम को हिसार भेजा गया। पुलिस टीम संदिग्ध मांगेराम मलिक को साथ लेकर प्रतापगढ़ पहुँचे। जिससे गहन पुछताछ की गई तो मांगेराम ने गुमशुदा आकाश को योजनाबद्ध तरीके से प्रतापगढ़ से हिसार बुलाकर आकाश के सिर मे पीछे से राड से वार कर उसे नहर के बहते पानी में फेंक कर हत्या कर देने की बात स्वीकार की। मामले मे प्राप्त तथ्यो व मांगेराम के बयानों के आधार पर गुमशुदा आकाश की हिसार में हत्या होना व हत्या कर सबुत मिटाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। अभियुक्त मांगेराम को प्रकरण में गिरफ्तार कर घटना के कारणों के संबंध मे पुछताछ की जाकर अनुसंधान जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन