Rajendra Devray / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 274
मनावर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को प्रत्येक समाज तक कार्यकर्ता ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें- राघवेन्द्रजी
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, सभी मंडलों में होंगे कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों की बनी कार्य योजना
मनावर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए भाजपा धार जिला ग्रामीण की महत्वपूर्ण कार्यशाला विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में आयोजित की कार्यशाला
संभागीय प्रभारी राघवेंद्रसिह गोतम. कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रत्येक समाज तक कार्यकर्ता ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें हमारे मन में सेवा भावना चाहिए भाजपा कार्यकर्ता की छवि सबसे अलग होनी चाहिए वह क्षेत्र में आगे आकर काम करना चाहिए स्वच्छता , वृक्षारोपण या कोई भी कार्य हो हमारे भाजपा कार्यकर्ता पर समाज की निगाह होती है
हमें तत्पर रहना है इस कार्यशाला में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार. भाजपा प्रदेश मंत्री जयदिप पटेल ने सबोधीत किया कार्यक्रम के जिला सयोजक विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्य योजना की रचना बताया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक मंडलों में कार्य योजना प्रारंभ होगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ प्रदेश के हर वर्ग के विकास व सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरन्तर कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार व संगठन दोनों के ही माध्यम से जनसेवा करना व प्रदेश को विकसित भारत की यात्रा में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपने के लिए प्रत्येक समाज में कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें जागरूक बनाएं ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण अपनी स्वदेशी वस्तुओं से हो सके। जिला कार्यालय बैठक मेंउपस्थित रहे जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम का संचालन .सदाशिव बरफा ने किया
जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने आभार व्यक्त किया इस कार्यशाला में संभागीय प्रभारी राघवेंद्रसिह गोतम
जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदिप पटेल , पुर्व सांसद छतरसिह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा , प्रदेश कार्यकारी संदस्य विनोद शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल, डा राज बरफा, पुर्व विधायक जगदीश मुवेल, मुकामसिंह किराडे, बलवंतसिह मण्डलोई, जिला उपाध्यक्ष सौरव काका मंचासीन रहे इस अवसर पर सभी जिले मोर्चा जिलाध्यक्ष जिले के सभी मंडल अध्यक्ष बुथ प्रभारी से सहप्रभारी महिला मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन