: सेंधवा अपराध करके फरार हुवे आरोपी रशीद उल्ला शेख को 12 वर्ष बाद 1100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सेपकड़ा आरोपी बन्नी सर के नाम से कोचिंगमे प्रोजेक्ट बनाकर छात्रों को देता था
सेंधवा अपराध करके फरार हुवे आरोपी रशीद उल्ला शेख को 12 वर्ष बाद 1100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सेपकड़ा आरोपी बन्नी सर के नाम से कोचिंगमे प्रोजेक्ट बनाकर छात्रों को देता था दस हजार का इनामी बदमाश
*🔷ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
🔷 *सेंधवा शहर पुलिस को मिली सफलता : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से पकड़ा गया 12 साल से फरार ईनामी*
🔷 *1100 किमी दूर से दबोचा गया वारंटी, 10 हजार का था इनाम*
🔷 *महिला संबंधी गंभीर अपराध का आरोपी आखिरकार गिरफ्त में, 12 वर्ष बाद सेंधवा शहर पुलिस ने दबोचा* 🔷
*🔷गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में "बन्नी सर" के नाम से प्रसिद्ध होकर इंजीनियरिंग छात्रों को प्रोजेक्ट बनाकर देता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कभी बैंक खाता तक नहीं खोला।*
वर्ष 2013 में आरोपी रशीद उल्ला शेख द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध किया गया था। आरोपी के विरुद्ध थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 238/2013 धारा 306, 354ए भादवि एवं 3(2)(V) SC/ST Act का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी फरार हो गया, जिस पर माननीय न्यायालय ने स्थायी फरारी वारंट जारी किया एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
आरोपी रशीद उल्ला शेख पिछले 12 वर्षों से नाम बदलकर देश के विभिन्न शहरों में छिपता रहा। गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में "बन्नी सर" के नाम से प्रसिद्ध होकर इंजीनियरिंग छात्रों को प्रोजेक्ट बनाकर देता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कभी बैंक खाता तक नहीं खोला।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में जिलेभर में "ऑपरेशन हवालात" चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत फरार स्थायी वारंटियों, ईनामी बदमाशों तथा महिला संबंधी गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारियों को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अनुक्रम में थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी को गाजियाबाद के केला भट्टा स्थित उसके इंस्टीट्यूट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण*
रशीद उल्ला उर्फ बन्नी शेख पिता आरिफ उल्ला शेख, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवझिरी रोड सेंधवा, हाल मुकाम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)।
*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह अलावा, ASI संजय पाटीदार, आर.591 निरज डांगरे, आर. सुरेश बड़ोले, उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर.180 योगेश पाटिल, आर. माडिया डावर, अर्जुन नरगावे (सायबर सेल बड़वानी) की सराहनीय भूमिका रही*