: बड़वानी जिले के घागरखेड़ा, निहाली एवं चारणखेड़ा के निवासियों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनके ग्रामों में न तो बिजली के खंबे है और ना ही बिजली के तार फिर भी विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा विद्युत बिल थमाया जा रहा
Rajendra Devray
/
Tue, Aug 20, 2024
/
Post views : 277
जनसुनवाई में 20 आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं
बड़वानी 20 अगस्त 2024/कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कुल 20 आवेदकों ने अपनी समस्याएं बताई। जिनके त्वरित निराकरण करने हेतु कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
बिना बिजली के खंबे, बिना तार के बिजली बिल देकर ग्रामीणों से वसूल रहे है राशि
जनसुनवाई में ग्राम घागरखेड़ा, निहाली एवं चारणखेड़ा के निवासियों ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्रामों में न तो बिजली के खंबे है और ना ही बिजली के तार फिर भी विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा विद्युत बिल थमाया जा रहा है। उक्त आवेदन को कलेक्टर ने एसई एमपीईबी को भेजकर जांचकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।