Rajendra Devray / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 266
विदिशा जिले की हैदरगढ़ क्षेत्र के हैदरगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से अत्यधिक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है| अधिक बारिश के कारण हैदरगढ़ की पहाड़ी से उतरता हुआ वर्षा का पानी कस्बे के बीच मुख्य सड़क पर नदी की तरह बहता है जिससे आवागमन बाधित लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कई गांव गुंजारी, मानोरा ,गैरतगंज, बेगमगंज मार्ग का हैदरगढ़ से सड़क संपर्क टूट गया है | गांवों को जोड़ने वाले पुल पुलिया पानी के डूब गए हैं| प्रशाशन ने स्थिति को देखते हुए स्कूलों में आज का अवकाश घोषित कर दिया है|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन