सागौर पुलिस थाना सागौर जिला धार 05 किलो गांजा लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।
धार नवागत पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी साहब द्वारा मादक पदार्थों के अपराधो की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशो के पालन में एवं ASP विजय डावर एवं CSP पीथमपुर रवि सोनेर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना सागौर द्वारा दिनांक 11.09.2025 को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 05 किलो 174 ग्राम गांजे सहित पकड़ा ।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 11.09.2025 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा थाना सागौर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से एक बोरी में गांजा लेकर बेचने के लिए ग्राम सुहागपुरा तरफ आने वाला हैं, सूचना पर हमराह फोर्स व पंचानो की टीम सुहागपुरा रघुवंशी ढाबे पहुंचे जहाँ पुलिस ने प्लास्टिक की बोरी लिए एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछते सुभाष पिता थावरिया भाबर जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम उमरपुरा थाना नालछा हाल मुकाम शंकरपुरा चौकी दिग्ठान बताया उसकी प्लास्टिक बोरी को चेक करते 05किलो 174 ग्राम गांजा कीमत करीबन एक लाख रुपए का मिला आरोपी से गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया। थाना सागौर में आरोपी सुभाष भाभर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 209/25 धारा 8/20 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया गया।
सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सागौर प्रकाश सरोदे ,कार्य सउनि. संजय चतुर्वेदी, कार्य. प्र.आऱ. 818 अनिल राठौर, कार्य. प्र.आर. 455 ब्रजेशसिंह पंवार, आर. 876 अभिषेक वसुनिया, आर. 910 प्रदीप यादव, आर. 1214 धर्मेन्द्र सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा ।