Rajendra Devray / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 281



मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक पूरे प्रदेश में "नशे से दूरी है जरूरी" विषय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, बड़वानी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर (भा.पु.से.) ने 300 से अधिक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों को विस्तार से बताया।
श्री डावर ने कहा—
*"संगत जीवन में गहरा प्रभाव डालती है। यदि हम सकारात्मक और अच्छे लोगों की संगति में रहते हैं, तो हमारे विचार, आचरण और लक्ष्य भी सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। लेकिन गलत संगति व्यक्ति को धीरे-धीरे नशे, अपराध और विनाश की ओर ले जाती है। खेल व सकारात्मक गतिविधियों में अग्रसर होना चाहिए"*
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने जीवन को लक्ष्य के अनुरूप गढ़ें और नशे से पूरी तरह दूर रहें। कार्यक्रम में प्रेरक लघु फिल्म के माध्यम से भी विद्यार्थियों को नशे से होने वाली हानियों से अवगत कराया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी श्री दिनेशसिंह कुशवाह, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, पुलिस जनसंपर्क अधिकारी असद खान, प्राचार्य आर.एस. जाधव, अनिल मिश्रा,मोतीलाल सोलंकी, प्रकाश गोयल, विरेंद्र मुजाल्दे, दीपक चौहान, राजू डावर, इंद्रकुमार यादव, संदीप मिश्रा, दीपक गुप्ता, ललिता वास्कले, काउंसलर अनीता चोयल सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
*बड़वानी पुलिस की अपील —*
✅ नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
✅ अपने बच्चों, परिवार और समाज को सजग बनाएं।
✅ किसी भी नशा संबंधी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें — आपकी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन