: सेंधवा नशे की हालत में अपनी एक वर्षीय बेटी को नाले के पास छोड़ कर भूली माँ, गुमशुदगी दर्ज कराने देर रात पहुँची पुलिस के पास रातभर पुलिस बच्चि को ढूंढती रही सुबह मिली बच्चि
Rajendra Devray
/
Sat, Aug 31, 2024
/
Post views : 280
नशे की हालत में अपनी एक वर्षीय बेटी को नाले के पास छोड़ कर भूली माँ, गुमशुदगी दर्ज कराने देर रात पहुँची पुलिस के पास
*सेंधवा शहर पुलिस ने रात भर लगातार 12 घंटे अथक प्रयास करके मासूम बालिका को ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढूँढ कर, पिता एवं परिजनों के सुपुर्द कर माँ को दी सख़्त हिदायत*
दिनांक 30.08.24 को सूचनाकर्ता एक महिला ने शराब के नशे में थाना आकर सूचना किया कि नए बस स्टैण्ड पर से एक अज्ञात व्यक्ति मेरी 01 वर्षीय बालिका को चुराकर ले गया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा उक्त महिला से बातचीत कर तत्काल विषय को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी, श्री कमलसिंह चौहान के मार्गदर्शन में अलग अलग टीमें गठित कर 01 वर्षीय बालिका की तलाश शुरू की गई ।
टीम द्वारा नए बस स्टैण्ड पर लगे कैमरों को चैक किया गया जिसमें उक्त महिला नही दिखी जिससे पुनः पुछताछ की गई तो महिला द्वारा बताया कि मैंने एक व्यक्ति को बच्ची दी थी तथा उसके साथ मैं भी गई थी और वो मुझे बस स्टैण्ड के पीछे नाले के पास छोड़कर कर चला गया।
महिला द्वारा पुनः नई बात बताने पर टीम द्वारा रात्री में ही नाले के आसपास एवं नाले में उतरकर उक्त बालिका की तलाश सघनता से की गई परंतु बालिका नही मिली। फिर निवाली से सेंधवा वाली समस्त बसों के कंडक्टर से पुछताछ की गई जिनके द्वारा महिला को बस मे लाना स्पष्ट नहीं हो सका।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन एवं SDOP श्री कमल सिंह चौहान द्वारा स्वयं टीम के साथ रात भर बालिका की तलाश जारी रखी । सुबह-सुबह नए बस स्टैंड पर राधेश्याम सोलंकी द्वारा बताया कि मेरे दामाद को एक छोटी बच्ची मिली है उसके बाद टीम द्वारा सुनील पिता रूमसिंह निवासी सेमलया गोई से पुछताछ करने पर सुनील व उसके पत्नी मीना बाई द्वारा बताया कि कल शाम में सुनील बस स्टैण्ड से घर जा रहा था तभी *ड्रीम लैंड सिटी के पीछे नाले के पास एक बच्ची रोती हुई बैठी थी जिसे सुनील द्वारा घर ले जाकर बच्ची को खाना खिलाया तथा सूचना मिलने पर थाने पर आए है* । बालिका को ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढूंढ कर दस्तयाब कर दंपत्ति से लेकर बच्ची को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।
निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया कि कल दोपहर को नाले के पास सुनसान स्थान पर एक अकेली 01 वर्षीय बालिका मिलने पर सेमलया निवासी सुनील व उसकी पत्नी मीना द्वारा अत्यंत सराहनीय कार्य किया गया जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा सम्मानित किया जाएगा साथ ही रात भर अथक प्रयास कर एक वर्षीय बालिका को ढूँढने पर सेंधवा शहर पुलिस टीम को भी 5,000/- रू. ईनाम की घोषणा एसपी बड़वानी द्वारा की गई है ।
कार्यवाही टीम में - निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, SI संतोष पाटीदार, ASI संजय शर्मा, प्र.आर.155 अश्विन शर्मा, आर.591 नीरज डांगरे, आर.555 श्यामगुण मिश्रा, आर.373 नारायण पाटीदार, आर.585 प्रकाश ठाकुर, मआर.648 संगीता परमार एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।