कुक्षी ढोल नगाड़ो के साथ धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली गई।कुक्षी अन्नपूर्णा कॉलोनी कुक्षी मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े हि धूम धाम से मनाया गया। रात्रि मे कॉलोनी गरबा ग्राऊंड मे मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमे कॉलोनी के सभी बच्चो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।
साथ हि बारा बजते है ढोल नगाड़ो के साथ श्री कृष्ण जन्म उत्सव मे कॉलोनी स्तिथ मंदिर से गरबा ग्राउंड तक शोभा यात्रा निकाल कर श्री कृष्ण जी महाआरती ओर सभी कॉलोनी वासिओ द्वारा गरबा डांस किया गया।
श्री कृष्ण को उनका प्रिय भोग माखन मिश्री पंजरी लगाकर सभी मे महा प्रसादी वितरण किया गया।
अन्नपूर्णा उत्सव समिति से हरिश सेन सौरभ भावसार धर्मेंद्र माली। विक्की मंडलोई। इसकान राठौर राहुल माली आदि भक्त उपस्तिथ रहे।