*पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतकर बड़वानी जिले का नाम रोशन करने वाले पुलिस कर्मियों को एस. पी. ने किया सम्मानित*
*60 वीं पश्चिम जोन स्तर अंतर्गत 15 जिलों की खेलकूद प्रतियोगिता में जिला बड़वानी रहा दूसरे स्थान पर, जिले के पुलिस खिलाड़ियों ने किए 25 पदक हासिल*
दिनांक 23 जुलाई 2024 से दिनांक 27 जुलाई 2024 तक जिला धार में 60वीं पश्चिमी जोन स्तर अंतर जिला खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था, जिसमें जिला बड़वानी, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, देवास, नीमच एवं रतलाम जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान बड़वानी जिले के पुलिसकर्मिंयों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं, 21 कि.मी. पैदल चाल, 100 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़, 200 मीटर, 400, मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5 कि.मी. दौड़, भाला फैक, कबड्डी, लंबी कुद, हाई जम्प, ट्रीपल जम्प, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, आदि विधाओं में भाग लेकर कुल 25 पदक जीते ।
महिला आरक्षक सीमा अवासे ने 6 पदक, महिला आरक्षक रोशनी सिसोदिया ने 2 पदक, महिला आरक्षक मोनिका पटेल ने 3 पदक, महिला आरक्षक प्रियंका बुंदेला ने 3 पदक, महिला आरक्षक रानु यादव ने 4 पदक, महिला आरक्षक रंजना वास्कले ने 3 पदक, आरक्षक सुरेश निंगवाल ने 2 पदक, आरक्षक अजय सोलंकी ने 1 पदक, आरक्षक मोहित डण्डेरवाल ने 1 पदक जीते, जिसमें 5 गोल्ड पदक, 14 रजत पदक, एवं 6 कांस्य पदक इस प्रकार जिला बड़वानी ने 60 वीं पश्चिम जोन स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में पुलिस खिलाड़ियों नें कुल 25 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त कर बड़वानी जिले का नाम रोशन किया।
*60 वीं पश्चिम जोन स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतने वालें पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान श्री पुनीत गेहलोद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।*