*अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण*
आज दिनांक 06.06.2025 को पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा थाना पानसेमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ीखाम-बलखड़ रोड स्थित चुन्नी घाटी के जंगल में स्थित अज्ञात महिला के हत्या के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 17.05.2025 को उक्त स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव जली अवस्था में मिला था, जिसकी पहचान संभव नहीं हो पाई थी। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि महिला की हत्या कर शव को सुनसान जंगल में लाकर जलाया गया था, जिससे पहचान छुपाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर घटना से संबंधित साक्ष्यों एवं परिस्थितियों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को विवेचना में तेजी लाने, तकनीकी विश्लेषण करने एवं अज्ञात मृतिका एवं आरोपी की शिनाख्ती हेतु समन्वित प्रयास करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम खड़ीखाम, बलखड़ व आसपास के क्षेत्रों में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाए।
*प्रकरण थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।*