*श्री राम गौशाला के दर्शन करने पहुंचे स्वामी विवेकानंद स्कुल के नन्हे नन्हे बच्चे...*
आलीराजपूर:-स्वामी विवेकानंद स्कुल के नन्हे नन्हे बच्चों ने श्री राम गौशाला आकार गौमाताओ के दर्शन किए और बच्चों ने हरि घास, गुड़ गौमाताओ को खिलाई, उसके पश्चात सभी बच्चों ने और स्कूल टीचरों ने गौ माता की आरती बडी धुमधाम से की एवं गौ माता की जय के नारे भी लगाए श्री राम गौशाला के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने बताया कि, मैडम दीपिका चौहान ने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना एवं हमारे जीवन में गौ माता का क्या महत्व है, गौ माता हमारे जीवन में कहां-कहां काम आती है इन सब के बारे में सभी बच्चों को गौ माता का महत्व बताया, इसी बीच मैडम कविता चौहान ने भी अपनी राय रखी और कहां गौ माता से ही हमारी संस्कृति जुड़ी हुई है, गौ माता की महिमा का वर्णन प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना चाहिए, सभी स्कूलों के टीचर्स को भी ऐसे ही पहल करनी चाहिए कि हर स्कूल के बच्चों को गौशाला का विजित करना चाहिए ताकि गौ माता की महिमा सभी बच्चों तक पहुंच सके और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इस अवसर पर श्री राम गौशाला के अध्यक्ष सुनील राठौड़ ने स्वामी विवेकानंद स्कुल का आभार माना, श्री राम गौशाला के सदस्य प्रितेश राठौड़, भूपेंद्र माली, प्रेम माली, राजा माली, धमेंद्र शर्मा, वंश जैन और पियुष राठोड़ उपस्थित रहे, स्वामी विवेकानंद स्कूल के अन्य टीचर दीपिका चौहान,अंजू वाणी, निमिता गेहलोत, सुमन गामित, कविता चौहान उपस्थित रहे।