Rajendra Devray / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 307
अंजड:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहे है। इसी के निमित्त विजयदशमी पर्व संचलन नगर के समीपस्थ ग्राम बोरलाय में निकाला गया। पथ संचलन का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर अनेक स्थानों पर स्वागत किया। पथ संचलन पाटीदार समाज धर्मशाला से होते हुये ग्राम के मुख्य मार्ग अंबिका मंदिर, आई माता मंदिर, श्री राम मंदिर से गुजरते हुए पाटीदार समाज धर्मशाल पहुचा। संचलन में सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ उपस्थित रहे।
संचलन से पूर्व बौद्धिक कार्यक्रम हुआ जिसमे मुख्यातिथि समाजसेवी ओम प्रकाश यादव रहे वही मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह शारीरिक प्रमुख मनीष नीम रहे, उन्होंने ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा की हम सौभाग्यशाली स्वयंसेवक हैं जो संघ का शताब्दी वर्ष देख रहे है और यह अवसर हमें हमारे पुरोधा रहे स्वयंसेवको के परिश्रम से मिला है।
एक समय ऐसा था जब हिंदुत्व के भाव मे कमी आई और हम पर विदेशी आक्रांताओं ने लंबे समय तक राज किया।
1921 में डॉ हेडगेवारजी को जेल हुई तब उन्होंने चिंतन किया और पाया कि हमारे समाज में ही विकृत्ति आ गई हैं और उसे निर्दोष हिंदू समाज बनाने के लिए 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की।
इस अवसर पर मंच पर खंड के संघचालक सुरेश मुकाती भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन