केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने किया तालाब का निरीक्षण
टांडा (धार) क्षेत्र का सबसे बड़ा तालाब ताराघाटी इंदिरा जलाशय पिछले दिनों से अधिकारियों की लापरवाही के कारण रात्रि में तालाब का वेस्टवेयर टूट गया था
आपको बता दे वेस्टवेयर टूट जाने के कारण तालाब खाली हो रहा है
वही दर्जनों किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा?
इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्र की सासंद श्रीमती सावित्री जी ठाकुर ने इस तालाब का निरीक्षण कर पीड़ित किसानों से चर्चा की!
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर ने किसानों के हित में तत्काल बोरी बांध बनाने के निर्देश विभाग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को दिए हैं ताकि क्षेत्र के किसान आगामी गेहूं चने की फसल लेने से वंचित नहीं रहे!
बारिश रुकने के बाद तत्काल वेस्ट वेयर और तालाब की नहर को पक्का बनाने के लिए मध्य प्रदेश के सिंचाई मंत्री से तत्काल दूरभाष पर चर्चा कर किसानों के हित में कार्य करने के बाद कहीं केंद्रीय राज्य मंत्री ताराघाटी तालाब देखने के बाद इदंला तालाब भी देखने गए
आपको बता दे समय पूर्व ही ग्राम पंचायत अंबासोटी के द्वारा अधिकारियों को लिखित शिकायत कर अवगत कराया था लेकिन अधिकारियों ने इनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जिससे यह भारी नुकसान हुआ है
अब देखना होगा कि केंद्रीय राज्य मंत्री के निर्देशों के बाद भी अधिकारी इस तालाब की टूटी हुई वेस्टवेयर कब तक दुरुस्त करते हैं एवं किसानों के हुए नुकसान की भरपाई किस तरह होगी यह देखना हो
टांडा से नरेंद्र ठाकुर की रिपोट