Rajendra Devray / Mon, Aug 25, 2025 / Post views : 272

आज दिनांक 25.08.2025 को थाना परिसर अंजड़ में आगामी गणेश उत्सव, ईद-मिलादुन्नबी, डोल ग्यारस एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत शांति समिति बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अंजड़, नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ, एमपीईबी अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में नागरिकों व आयोजकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।
*इस अवसर पर अंजड़ नगर के गणमान्य नागरिक, मूर्ति स्थापना आयोजक एवं सदर क्षेत्र के प्रतिनिधि सहित लगभग 50 से 60 लोग उपस्थित रहे।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन