Rajendra Devray / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 266




अवली बसाहट में दशा माता के मंदिर में विगत 2001 से माता की स्थापना है सन 2001 से ही दशा माता के भक्तों का यहां पर निरंतर दर्शन करने के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहता है भक्तों की हर मनोकामना यहां पर पूर्ण होती है दशा माता के पुजारी जी शंकर ठाकुर जो माता जी के नाम से प्रसिद्ध है इन्हें माता जी का ईस्ट है और भक्तों के कई असाध्य रोगों को इन्होंने दूर किया है व्यापार व्यवसाय परिवार एवं अन्य समस्याओं को लेकर भी लोग यहां पर बड़ी संख्या में भक्त जन आते हैं और इन सब की मनोकामना यहां पर पूर्ण होती है
यहां पर माताजी की कृपा से सभी कार्य निशुल्क किया जाता है किसी से भी कोई पैसा नहीं लिया जाता है
माता जी के भक्ति शंकर ठाकुर माताजी ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से हम माता जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं
और माता जी की कृपा से सब कार्य हो रहे हैं भक्तों का भी बड़ा सहयोग रहता है दस दिवसी कार्यक्रम के अंदर प्रतिदिन मंदिर में भंडारे का आयोजन होता है प्रतिदिन जो भी भक्त यहां आते हैं सभी भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं सभी लोग जय दशा माता के जयकारो से माता का मंदिर गूंज उठता है
आज दशा माता के 10 दिवस के कार्यक्रम मैं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सब्जी पूरी खीर और मिठाई का भंडारा किया गया जिसमें सभी भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की
मां दशा माता की जय करो के पूरा वातावरण गूंज उठा कल धूमधाम के साथ दशा माता को मां नर्मदा सातवली में विसर्जित किया जाएगा 10 दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या के अंदर भक्तों का आना और भक्तों का सहयोग निरंतर बना रहा माता की कृपा से सब सुखी रहे क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सभी लोगों का रोजगार अच्छा चल देश में सुख शांति हो इसी भाव को लेकर दशा माता की स्थापना की जाती है
दशामता मंदिर आवली बसावट में आज दशा माता मंदिर में पूजा कर 51 कन्याओं का पूजन कर विशाल भंडारे की शुरुआत की गई
उपरोक्त जानकारी वहां के पुजारी ने दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन