Rajendra Devray / Sun, Sep 21, 2025 / Post views : 340

कुक्षी माँ-माटी-मानव सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित दिव्यांगता शिविर के प्रथम चरण का आयोजन दिनाक 21-09-2025 को कुक्षी के देवराज गार्डन में किया गया। डॉ० नितिन पाटीदार बीएमओ कूक्षी एवं नोडल अधिकारी कूक्षी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कूक्षी-बाग-डही-निसरपुर एवं मनावर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पूर्ण निष्ठा से अपनी अधिकारी एवं कर्मचारियो के द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में कुल 551 बच्चो, 15 नेत्र रोगियों की जांच एवं उपचार कर 456 मरीजो को दवाई वितरण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन