Rajendra Devray / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 261





पो
सकल हिन्दू समाज के आवाहन पर गुरुवार को शाम 7:30 बजे स्थानीय बसस्टैंड से सैकड़ो लोगो ने हाथों में मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला जो नगर के गांधी चौक, सराफा बाजार, धानमंडी से होते हुए अस्पताल चौक पहुचा जहां पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रंद्धांजलि दी गई व पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले का दहन किया गया व केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।
कैंडल मार्च में आक्रोशित युवाओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश के गद्दारों को जूते मारो सालों को, भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए।
श्रंद्धांजलि से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, राजू काका फोंगला, पूर्व नप अध्यक्ष राजा चौहान व राजेन्द्र भावसार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई इस कायराना हरकत से पूरा देश आक्रोशित है, अब समय आ गया है कि हम सभी को एकजुट होकर देश द्रोही ताकतों से निपटना होगा, सरकार तो अपना काम करेगी लेकिन देश की जनता का भी कर्तव्य है कि हमे भी जागरूक व सतर्क रहने की आवश्यकता है। तथा केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते है कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्यवाही कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे देश की जनता आपके साथ है।
इस अवसर पर सर्व समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन