: जानागढ़ महाकाली मंदिर में आयोजित मूर्ति प्रतिष्ठा कलशारोहण एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा में राजस्व मंत्री मीणा , खराडी तथा सांसद जोशी ने भाग लेकर जानागढ़ माताजी के किए दर्शन ।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
जानागढ़ महाकाली मंदिर में आयोजित मूर्ति प्रतिष्ठा कलशारोहण एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा में राजस्व मंत्री मीणा , खराडी तथा सांसद जोशी ने भाग लेकर जानागढ़ माताजी के किए दर्शन ।
प्रतापगढ़ / विधानसभा क्षेत्र के सुहागपुरा मंडल में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री जानागढ़ महाकाली मंदिर में आयोजित मूर्ति प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं नवकुण्डात्मक यज्ञ में प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सम्मिलित होकर जानागढ़ माताजी के दर्शन किए और उपस्थित भक्तजनों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मंत्री एवं सांसद का सुहागपुरा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा एवं पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
भाजपा जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की मोदी सरकार तीर्थ विकास एवं हमारी अध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा जीर्णोद्धार के लिए कटिबद्ध है तथा लगातार इस और कार्य हो रहा है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ महाकाल लोक द्वारकाधीश मंदिर का कायाकल्प हमारे सामने है। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा की सरकार जानागढ़ माताजी शक्तिपीठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करेगी इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा प्रतापगढ़ पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा विधानसभा संयोजक रितेश सोमानी चित्तौड़गढ़ शहर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।