Sat, 07 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

: अंजड़ चिंतक, युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत, माँ गायत्री के उपासक, आदरणीय चिन्मय जी पंड्या युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से 7 जुलाई "नवयुग का संविधान अखण्ड भारत का सपना" विषय पर अपने सारगर्भित उद्बोधन स्थानीय नक्षत्र गार्डन में देंगे को लेकर तैयारियां पूर्ण

अंजड़ चिंतक, युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत, माँ गायत्री के उपासक, आदरणीय चिन्मय जी पंड्या युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से 7 जुलाई  "नवयुग का संविधान अखण्ड भारत का सपना" विषय पर अपने सारगर्भित उद्बोधन स्थानीय नक्षत्र गार्डन में देंगे को लेकर तैयारियां पूर्ण
Share:
अंजड:- एक बीज जब धरती पर सही जगह गिरता है तो वो अपने आप को गलाकर हजारों बीज पैदा कर देता है, हमे भी अखंड भारत के इस संविधान को लागू करने का एक बीज बनना है। अखंड भारत का सपना संकल्प से सिद्धि की यात्रा बने हम सभी की पुरुषार्थ की आहुति इस महायज्ञ में लगे। उक्त बात गायत्रीधाम सैंधवा के पण्डित मेवालाल पाटीदार ने गायत्री शक्ति पीठ द्वारा आयोजित युगनिर्माण ध्वजारोहण भूमिपूजन समारोह में स्थानीय नक्षत्र गार्डन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही। आगे उन्होंने कहा की 30 से 50 साल के जो युवक व युवती है वो यज्ञ की समिधाएं है, यज्ञ में लकड़ी की समिधाएं लगाई जाती है और विचारों के यज्ञ में मनुष्य की श्रद्धा, समर्पण, व भावनाओ की समिधाएं लगाई जाती है। आगामी 7 जुलाई को आपके नगर में एक राष्ट्र का विराट यज्ञ होने जा रहा है जिसमे आपकी आहूति महत्वपूर्ण रहेगी। उल्लेखनीय है कि गायत्री शक्ति पीठ अंजड एवं जिला समन्वय समिति के तत्वावधान में आगामी 7 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रखर चिंतक, युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत, माँ गायत्री के उपासक, आदरणीय चिन्मय जी पंड्या युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से "नवयुग का संविधान अखण्ड भारत का सपना" विषय पर अपने सारगर्भित उद्बोधन स्थानीय नक्षत्र गार्डन में देंगे। [caption id="attachment_18033" align="alignnone" width="300"] 0-3968x2976-0-0#[/caption] उक्त कार्यक्रम 7 जुलाई, सोमवार को नक्षत्र गार्डन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमे हजारों की संख्या में श्रोतागण जुटेंगे। इसी के चलते बुधवार को नक्षत्र गार्डन में युग निर्माण ध्वजारोहण भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खण्डवा उपझोन समन्वयक पन्नालाल बिड़ला एवं जिला समन्वयक महेंद्र भावसार ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी व गुरुदेव की चेतना स्वरूप डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी के बारे में जानकारी साझा करि तथा आयोजन में सभी से आने का अनुरोध किया। वही गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी जगदीश एग्रो ने शक्ति पीठ के अंतर्गत आने वाले 40 गाँवो में शक्तिपीठ द्वारा किये जा रहे सामाजिक, पर्यवारण, स्वावलंबी, नशामुक्ति आदि चलाये जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया। समाजसेवी गोविंद आवल्या ने इस आयोजन में सभी समाजजनों से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर सालिटाण्डा के नरेंद्र डावर भी मंचासीन रहे। भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण पूजन का कार्यक्रम परिव्राजक राहुल पाटीदार द्वारा 10 जोड़ो से वैदिकमंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया। युग संगीत अनिल भावसार व हीरालाल पाटीदार द्वारा दिया गया व तबले पर कपिल पाटीदार रहे। कार्यक्रम में पण्डित मेवालाल पाटीदार द्वारा पत्रको का विमोचन करवाया तथा सभी समाज प्रमुखों व उपस्थितजनों को अखण्ड भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन माधव पाटीदार एवं आभार बाबू भाई काग द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो गायत्री परिजन, नगर के सभी समाज प्रमुख व गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विजय काग, कमल पाटीदार, रमेश बाथिया, भारत ब्राले, सन्तोष पिपलिया, रवजी पाटीदार, सुरेश काग, लीना पिपलिया, अल्पना भाटी, कांता चौहान, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement