*ग्राम वझर में शिवरात्रि मेले की तैयारियों हेतु थाना निवाली द्वारा की गई शांति समिति की बैठक आयोजित*
ग्राम वझर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शिव मंदिर में दर्शन एवं मेले में शामिल होने आएंगे।
इस आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए थाना निवाली पुलिस एवं तहसील प्रशासन द्वारा शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसीलदार निवाली थाना प्रभारी निवाली, पुलिस स्टाफ एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था बैठक के उपरांत शिव मंदिर परिसर एवं मेले के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
मेले में ढोल मंडल एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अनुमानित रूप से 5,000 से 6,000 श्रद्धालु इस मेले में सम्मिलित होंगे।
*मीटिंग में तहसीलदार निवाली, थाना प्रभारी निवाली एवं पुलिस स्टाफ शांति समिति सदस्यगण, ग्राम वझर उपस्थित रहें।*