: भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी बड़वानी में आयोजित की गई 15अगस्त के बाद तहसील ग्राम समिति का अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जायेगा
Rajendra Devray
/
Wed, Aug 6, 2025
/
Post views : 287
भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी बड़वानी में आयोजित की गई बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष भगवान पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया बैठक के मुख्य विषय रहे प्रांत आदेश अनुसार तहसील वाइज ग्राम समितियो का अभ्यास वर्ग करना 15 अगस्त के बाद प्रत्येक तहसील में ग्राम समिति अभ्यास वर्ग किए जाएंगे यह निर्णय जिला कार्यकारिणी द्वारा लिया गया एवं 7 अगस्त को जिले की प्रत्येक तहसील में रासायनिक खाद की कमी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देना सुनिश्चित किया इस अवसर पर उपस्थित संभाग सदस्य मंसाराम जी पंचोले जिला मंत्री कमल जी तोमर जिला कोषाध्यक्ष जयसिंह जी चौहान जिला सह मंत्री अंकित जी मालवीया जिला सदस्य जितेन जी सदस्य अविनाश जी मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जी युवा वाहिनी संयोजक संतोष जी राजपुर तहसील अध्यक्ष श्याम जी कच्छावा राजपुर मंत्री छोगा लाल जी अंजड़ तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र जी सही अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे